फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार हुए गुलजार, पहले रोजे को खूब हुई खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार गुलजार, पहले रोजे पर उमड़े खरीदार
विज्ञापन

- मस्जिदों में इबादत के बाद रात में मुस्लिम क्षेत्रों में बढ़ी रौनक
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। चांद के दीदार के साथ पाक रमजान के महीने का मंगलवार से आगाज हो गया। इसके चलते शहर के मुस्लिम क्षेत्रों के बाजारों में खूब चहल पहल दिखाई दी। लोगों ने रात में मस्जिदों में तरावीह और शबीना में कुरआन ए पाक की तिलावत शुरू की। पहले रोजे में लोगों ने बाजारों में खूब खरीदारी की।
मुस्लिम समाज में रमजान महीने का विशेष महत्व है। पूरे माह शहर के इस्लामाबाद, लिसाड़ी रोड, श्यामनगर, जाकिर कालोनी, जैदी फार्म, ढ़वाईनगर, चमड़ा पैठ, समरगार्डन, फतेउल्लापुर रोड सहित अन्य मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में रातों में रौनक बढ़ जाती है। इन इलाकों में अधिकतर लोग बिजनेस से जुडे हैं। रमजान महीने के शुरू होते ही यहां लोगों के काम करने के समय में बदलाव हो जाता है। ये लोग रात भर काम करते हैं, जबकि सहरी के बाद दिनभर रोजा रखकर मस्जिदों और घरों में इबादत करते हैं। रोजा इफ्तार से पहले लोग बाजार में खरीदारी के लिए निकलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को पहले रोजे के इफ्तार से पहले मुस्लिम क्षेत्रों के बाजारों में भीड़ रही। खजूर से रोजा इफ्तार सुन्नत माना जाता है। इसके चलते लोगों का फोकस खजूर खरीदने पर रहा। इस समय बाजार में 100 से लेकर 300 रुपये किलो तक की खजूर आ रही है। खजूर के अलावा फलों की भी खूब बिक्री हुई। फलों में आम, तरबूज, खरबूजा, संतरा आदि खूब बिके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें