फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिरौड़ी गांव में जातीय संघर्ष, चार लोगों पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरौड़ी गांव में जातीय संघर्ष, चार लोगों पर जानलेवा हमला
विज्ञापन


मोदीपुरम/मेरठ। दौराला थाना क्षेत्र के चिरौड़ी गांव में सोमवार देर रात जातीय संघर्ष हो गया। अनुसूचित जाति के चार युवकों के घरों पर गांव के ही जाट पक्ष के एक दर्जन युवकों ने क्रिकेट बैट व सरियों से हमला बोला। इस दौरान पिस्टल से फायरिंग में दो युवकों को गोली लगी, जबकि दो अन्य युवकों पीटकर अधमरा कर दिया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। देर रात तक गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई थी।
पुलिस के अनुसार कुछ माह पूर्व गांव निवासी अनुसूचित समाज के जितेंद्र की गांव के ही जाट बिरादरी के एक युवक से कहासुनी हो गई थी। जिसके चलते आरोपी जाट पक्ष के युवक जितेंद्र से रंजिश रखते थे। बताया गया कि सोमवार को जितेंद्र अपने दोस्त अमरदीप, सचिन और नितिन के साथ खेत में गन्ने की बुवाई कर गांव लौट रहा था।
विज्ञापन

इस दौरान गांव के बाहर रजवाहे के किनारे अपने एक दर्जन साथियों के साथ खड़े आरोपी जाट पक्ष के युवकों ने चारों दोस्तों को घेर लिया और क्रिकेट बैट व लोहे के सरियों से हमला बोल दिया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने पिस्टल से चारों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में जितेंद्र के पेट में जबकि अमरदीप को जांघ और पैर में दो गोलियां लगीं। आरोपियों ने नितिन व सचिन को पीटकर अधमरा कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी हवा में फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही एसओ दौराला रितेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को दौराला सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से हालत बिगड़ने पर घायलों को मोदीपुरम के एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। एसओ का कहना है कि पीड़ित पक्ष ने जाट पक्ष के राजन, शिंटू और जगन व एक अन्य के खिलाफ तहरीर दी है।
थाने पर हंगामा, एसओ को घेरा
देर रात अनुसूचित जाति के लोगों ने एसओ दौराला रितेश कुमार का घेराव कर थाने पर जमकर हंगामा किया। पीड़ित पक्ष के लोगों का आरोप था कि जाट पक्ष के लोग पहले से धमकी दे रहे थे। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस दौरान पुलिस पर भी आरोपियों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। एसओ ने कहा कि पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

तनाव जैसी बात नहीं
दोनों पक्षों में आपसी विवाद हुआ है। पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है। गांव में तनाव जैसी कोई बात नहीं है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। -डॉ अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें