फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती, अफसरों के लिए चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कटौती, अफसरों के लिए चुनौती
विज्ञापन

मवाना। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली के नखरे शुरू हो गए हैं। बीते तीन दिन से सुबह से लेकर अपराह्न तक हो रही कटौती से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। वहीं, इस कटौती से अधिकारी अनभिज्ञता जता रहे हैं। एसडीओ योगेंद्र बजाज का दावा था कि नगर में कोई कटौती नहीं है।
विज्ञापन

बीते तीन चार से गर्मी ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। दोपहर होते ही आसमान से आग बरसनी शुरू हो जाती है। जिस कारण लोग दोपहर में घरों में रहने को विवश हैं। घर के अंदर भी उनको राहत नहीं मिल पा रही है। सुबह से लेकर अपराह्न तक होने वाली कटौती ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। बीते दो दिन से कटौती से लोग बेहाल हैं। रविवार सुबह से लेकर अपराह्न तक बिजली कटौती रहने से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। साथ ही पानी की किल्लत भी झेलनी पड़ी। विद्युत निगम के सूत्रों के अनुसार तेज हवा चलने के कारण कुछ फीडर में फाल्ट न हो जाए इसके चलते बंद करने पडे़ हैं। जिन रास्ते में पेड़ आदि आते हैं। वहीं इस कटौती के संबंध में जब एसडीओ योगेंद्र बजाज से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि नगर की कोई आपूर्ति या फीडर बंद नहीं है। काम के चलते हस्तिनापुर फीडर की आपूर्ति बंद की गई है। वहीं, संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष शैवाल दुबलिश ने चेतावनी दी कि यदि कटौती का गर्मी में यही हाल रहा तथा अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया तो लोग सड़क पर उतरने को विवश हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें