फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी की पत्नी से चेन लूटी, बदमाश से भिड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी की पत्नी से चेन लूटी, बदमाश से भिड़ी
विज्ञापन

मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर एच ब्लॉक में बाइक सवार बदमाश ने शनिवार को व्यापारी की पत्नी से चेन लूट ली। पीड़िता शोर मचाते हुए बदमाश से भिड़ गई, लेकिन आरोपी धमकी देकर भागने लगा। आसपास के लोगों ने बदमाश का पीछा किया तो वह बाइक छोड़कर तमंचे से फायरिंग कर पैदल ही फरार हो गया।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर एच ब्लॉक निवासी ओमप्रकाश खुराना की लालकुर्ती बाजार में कपड़ों की दुकान है। उनकी पत्नी सुलेखा खुराना दोपहर को पड़ोस में धार्मिक कार्यक्रम से घर लौट रही थी। जब महिला अपने घर के पास पहुंची तो पीछे से आए बाइक सवार बदमाश ने उनकी चेन झपट ली। इस पर पीड़िता ने बदमाश को धक्का देकर बाइक से गिरा दिया। महिला ने शोर मचाते हुए आरोपी को दबोचने की कोशिश की। एक युवक संजय ने भी उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी फायरिंग कर बाइक छोड़कर फरार हो गया। लूट की सूचना पर इंस्पेक्टर नौचंदी नीरज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और बदमाश की बाइक को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। पुलिस ने बताया कि बाइक पर जो नंबर था उसके आधार पर बाइक सलीम निवासी लिसाड़ीगेट के नाम पर है। सीसीटीवी कैमरे में भी बदमाश कैद हो गया। नौचंदी क्षेत्र में यह बदमाश चार दिन में तीन लूट को अंजाम दे चुका है। शिक्षिका से पर्स लूट और एक महिला से मोबाइल भी इसी बदमाश द्वारा लूटना बताया गया है। पीड़िता ने नौचंदी थाने में घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें