फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्टर जी चुनावी ट्रेनिंग में, बच्चे कैसे करेंगे पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
01 अप्रैल से शुरू होना नया शिक्षण सत्र
विज्ञापन

- अधिकांश प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बनाए गए मतदान स्थल
- मतदान से एक सप्ताह से पहले से स्कूलों में शुरू हो जाएगी बेरीकेडिंग
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। मास्टर जी चुनावी ट्रेनिंग में चले गए हैं। जनपद के अधिकतर प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों की शिक्षा प्रभावित हो गयी है। अधिकतर स्कूलों में मतदान स्थल भी बनाए जाने हैं। माना जा रहा है कि मतदान के बाद ही विद्यालयों में पढ़ाई शुरू हो पाएगी।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए 11 अप्रैल को मतदान होना है। निर्वाचन कार्य में वैसे तो सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों को लगाया गया है। लेकिन शिक्षकों की भी चुनाव में बड़ी भूमिका होती है। बेसिक शिक्षा और माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों की चुनावी ड्यूटी आ गयी है। ट्रेनिंग भी शुरू हो चुकी है। जिसका असर स्कूलों पर साफ दिखाई देना शुरू हो गया है। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में परीक्षाएं चल रही हैं। एक अप्रैल से नया शिक्षण सत्र शुरू होना है। वहीं, इस बार चुनाव प्रक्रिया के कारण प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों का शिक्षण सत्र प्रभावित हो गया है। एक तरफ स्कूलों में अध्यापकों पर छात्र संख्या बढ़ाने का दबाव है तो वहीं दूसरी तरफ चुनाव कराने का दबाव। बेसिक शिक्षा विभाग के उन दावों की भी चुनाव में पोल खुल रही है कि जिसमें शिक्षा का स्तर सुधारने की बात की गयी थी। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सतेंद्र ढाका का कहना है कि शिक्षण कार्य के साथ-साथ चुनाव भी महत्वपूर्ण कार्य है। हमारे शिक्षक छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए कार्य कर चुके हैं। कुछ चुनाव के बाद होगा। पूरे अप्रैल माह में बच्चों के पंजीकरण किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें