फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चढने लगा पारा, दिन में गर्मी दिखाने लगी रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
- दिन-रात के तापमान में होने लगी बढ़ोत्तरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम। मौसम में बदलाव का दौर जारी है। होली तक तापमान के 30 डिग्री तक पहुंचने के आसार है। दिन की अपेक्षा अभी रात का मौसम सर्द बना हुआ है। वहीं वैज्ञानिकों ने 20 मार्च को बादल छाने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

वेस्ट यूपी में मौसम में परिवर्तन शुरू हो गया है। बारिश के बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी शुरू हो गई है। दिन का तापमान जहां 28 डिग्री के पास पहुंच रहा है, वहीं रात का तापमान भी 14 के पार पहुंच गया है। दो दिन में रात के तापमान में साढ़े तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो गई है। रात के समय नमी होने के कारण मौसम ठंडा बना हुआ है। इसका असर सुबह भी दिखाई दे रहा है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 63 व न्यूनतम 32 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 1 डिग्री और रात के तापमान में 2.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। कृषि विवि के मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही का कहना है कि मौसम में धीरे-धीरे परिवर्तन दिखाई देगा। अभी तीन दिन मौसम ऐसे ही रहेगा। 20 मार्च को भी आसमान पर आंशिक बादल छाने के आसार हैं। होली तक तापमान 30 डिग्री से ऊपर नहीं जाएगा और रात में भी मौसम ठंडा बना रहेगा।
विज्ञापन

पिछले छह दिन का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
12 28.2 13.6
13 23.8 14.1
14 25.7 11.2
15 26.0 10.3
16 26.8 12.2
17 27.5 14.8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें