दोघट (बागपत)। पलड़ी गांव में बुधवार के गांव के बाहर खेल रही बच्ची पर आवारा कुत्तों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल बच्ची को परिजन बड़ौत उपचार के लिए ले गए। बच्ची की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
पलड़ी गांव निवासी राम कुमार प्रजापति की छह वर्षीय बच्ची वंशी घर से 200 मीटर की दूरी पर कब्रिस्तान के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। बताया गया कि वहां आवारा कुत्तों का झुंड रहता है। जो बच्ची पर टूट पड़ा। कुत्तों का हमला बच्ची पर देख ग्रामीण उधर दौडे़ तथा किसी तरह कुत्तों के चंगुल से बच्ची को बचाया गया। कुत्तो के काटने से बच्ची के शरीर पर गहरे जख्म हो गए। ग्रामीण बच्ची को उपचार के लिए बड़ौत अस्पताल ले गए है। बताया गया कि बच्ची की हालत चिंताजनक बनी हुई है।