फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहादत का अपमान कर रहे हैं भाजपाई: चिकारा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शहादत पर भी सियासत कर रहे भाजपाई : राजेंद्र चिकारा
भाजपा के आरोपों पर रालोद का पलटवार
कहा - दुख की घड़ी में हंस रहे थे भाजपाई, जूते पहनकर अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचे, इसलिए फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। शहीद अजय कुमार की अंत्येष्टि के दौरान हुए विरोध को भाजपाइयों ने रालोद कार्यकर्ताओं की साजिश बताया, जिस पर रालोद नेताओं ने पलटवार कर दिया है। उनका कहना है कि भाजपा नेता खुद शहादत पर सियासत कर रहे हैं। शहीदों का अपमान कर रहे हैं। रालोद हर शहीद के परिवार के साथ खड़ा है।
गुरुवार को बाउंड्री रोड स्थित जिलाध्यक्ष राहुल देव के आवास पर रालोद नेताओं ने पत्रकारों से वार्ता की। प्रदेश महासचिव राजेन्द्र चिकारा ने कहा कि भाजपा के सभी नेताओं पर शहीद परिवार और ग्रामीणों ने गुस्सा उतारा। क्योंकि दुख की घड़ी में भाजपा नेता भीड़ के बीच हंस रहे थे। जूते पहनकर अंत्येष्टि स्थल पर गए थे। उन्होंने कहा कि वह पतला कालेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष भी हैं। कालेज परिसर स्टेडियम का नाम शहीद अजय कुमार के नाम पर रखा जाएगा। साथ ही परिसर में शहीद की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। 23 फरवरी को कालेज प्रबंध समिति की बैठक में ये प्रस्ताव पास होंगे। 25 को तेरहवीं का कार्यक्रम भी कालेज परिसर में ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप्र के संगठन मंत्री राजकुमार सांगवान ने कहा कि जब शहीद का पार्थिक शरीर बसा टीकरी पहुंचा, तो भाजपाइयों ने परिवार के लोगों को शहीद का चेहरा देखने देने में दिक्कत पैदा की। इससे लोगों में आक्रोश फैल गया था। रालोद नेता और कार्यकर्ता लगातार शहीद परिवार के पास जा रहे हैं। यह भाजपाइयों के प्रति लोगों का गुस्सा था, जो फूटना ही था। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राहुल देव, डा. संदीप चौधरी, कमलजीत गुर्जर, प्रशांत वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें