दौराला। मटौर स्थित श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा से संबंधित निबंध प्रतियोगिता कराई और छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया। इसमें कॉलेज की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. नीरा तोमर ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि टोलवे कंपनी द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक किया जाता है। वहीं, प्रतियोगिता के अंत में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान साथ वेस्टर्न यूपी टोलवे लिमिटेड के डायरेक्टर श्रीधर नारायण, सीएसआर अश्वनी चौहान, मैनेजर प्रदीप चौधरी, रूट ऑपरेशन मैनेजर आरपी सिंह राणा, प्रताप सिंह, लवकुश, छोटू आदि मौजूद रहे।