फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल द्वारा केन्द्र सरकार द्वारा दो हैक्टेयर तक के किसान है उन्हे 6000 रूपये वार्षिक दिये जायेगे की योजना का तहत गांवो मे सत्य

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा। केन्द्र सरकार द्वारा अंतरिम बजट में लघु एवं सीमांत किसानों को छह हजार रुपये वार्षिक दिए जाने का प्रावधान रखा है।
विज्ञापन

शासन ने उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि क्षेत्र के दो हेक्टेयर भूमि वाले किसान की लेखपाल द्वारा जांच कराकर प्रदेश सरकार को अवगत कराया जाए। जिसमें केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री द्वारा घोषणा कराने के अनुसार प्रत्येक वर्ष 6000 रुपये दिए जाएंगे। प्रदेेश सरकार उसमें बढ़ोतरी करेगी। इससे किसान की दशा सुधर जाए। माछरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव नंगली अब्दुल्ला, कासमपुर और माछरा में लेखपाल अंशुल द्वारा तीनों गांव में मुनादी कराकर सभी किसानों को जिनका पंजीकरण राजकीय खाद एवं बीज भंडार माछरा पर है। उनकी सूची लेकर छपे नामों का सत्यापन किया तथा सभी को बताया कि जिस किसान के पास दो हेक्टेयर तक जमीन है। उनको केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मानित योजना के तहत 6000 रुपये से लाभांवित किया जाएगा। हालांकि कुछ बढ़ोतरी करके प्रदेश सरकार भी देगी। जिसमें ऐसे किसान जिनके पास दो हेक्टेयर तक की जमीन है। उनसे आधार कार्ड एवं बैंक खाते की पासबुक मांगे हैं। जिससे छोटे किसानों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजना का भरपूर लाभ मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें