बाइक रैली निकालकर दी सड़क सुरक्षा की जानकारी
मेरठ। सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत परिवहन विभाग ने बृहस्पतिवार को बाइक रैली निकालकर लोगों को सड़क सुरक्षा की जानकारी दी। रैली का शुभारंभ एसडीएम सदर निशा अनंत, डीएफओ अदिति शर्मा, एसपी सिटी रणविजय सिंह ने झंडी दिखाकर किया। रैली में खिलाड़ियों के अलावा, स्कूली छात्र-छात्राएं, यातायात पुलिस की 12 ट्रैफिक एंजेल्स सहित 250 प्रतिभागियों ने भाग लिया। रैली कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम से शुरू होकर आंबेडकर चौराहा होते हुए ईव्ज चौराहे पर जाकर संपन्न हुई। प्रतिभागियों के हाथों में सड़क सुरक्षा के नियम संबंधी बैनर, पोस्टर थे। रैली में सीजेडीएवी, शांति निकेतन विद्यापीठ, आर्यन पब्लिक स्कूल, दधिची पब्लिक स्कूल समेत अन्य 12 स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर, एआरटीओ श्वेता वर्मा, एआरटीओ प्रवर्तन दिनेश कुमार, मुख्य यातायात प्रशिक्षक सुनील कुमार, यात्रीकर अधिकारी सुधीर कुमार, अमित त्यागी, कपिल त्यागी आदि मौजूद रहे।
खास बातें:
- बाइक रैली में ट्रैफिक एंजेल्स और छात्र-छात्राओं ने लिया भाग
- कैलाश प्रकाश स्टेडियम से शुरू होकर ईव्ज चौराहे पर खत्म हुई रैली