राशन डीलर के खिलाफ किया प्रदर्शन
मेरठ। परीक्षितगढ़ क्षेत्र के ग्राम गांवड़ा निवासियों ने राशन डीलर पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। गांव के मनोज कुमार ने बताया कि राशन आपूर्ति को लेकर राशन कार्ड धारकों को राशन डीलर धमकाता है। राशन डीलर के खिलाफ कई बार अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने डीएम के नाम दिए ज्ञापन में राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान वकील अहमद, सोनपाल, हरशरण, मदन, वेदप्रकाश, राजपाल, मुकेश आदि रहे।