फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनैतिक कार्यक्रम में भीड़ बढ़ाएगा सरकारी अमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लोकसभा चुनाव तैयारी के लिए चल रहे कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा अपनी हर ताकत को आजमा रही है। प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार होने के कारण पदाधिकारी अपने कार्यक्रमों में भीड़ जुटाने के लिए सरकारी अमले को भी बुला रहे हैं। इसके लिए जिला परियोजना अधिकारी द्वारा सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियाें को भाजपा महिला मोर्चा के कमल शक्ति अभियान में शामिल होने का निर्देश जारी किया गया है। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कमल शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें विधानसभा स्तर पर आयोजन हो रहे हैं। ऐसे ही दो आयोजन रविवार 3 फरवरी को सरधना और कैंट विधानसभा में है। भाजपा द्वारा राजनीतिक कार्यक्रमों में सरकारी अमले का प्रयोग करने की इस कवायद को लेकर विपक्षी दलों में खासी चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें