तेंदुआ दिखने से दहशत
सरधना। ग्राम बेगमाबाद के निकट स्थित गंगनहर पुल पर बृहस्पतिवार देर रात ग्रामीणों को तेंदुआ दिखाई दिया। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इस पर वन विभाग के अधिकारियों ने सर्च आपरेशन चलाने का आदेश दिया। इस पर वन रेंजर नरेंद्र कुमार एवं मनोज कुमार कर्मचारियों के साथ ग्रामीणों द्वारा बताए स्थान पर पहुंचे और तेंदुए की तलाश की। हालांकि उन्हें ऐसा कुछ भी नहीं मिला। हालांकि ग्रामीणों में दशहत है। इस बाबत वन रेंजर नरेंद्र कुमार का कहना है कि तेंदुए की मौजूदगी संबंधी कोई जानकारी संकेत वहां नहीं मिले हैं।