फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक भवन पर अवैध कब्जे का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सामुदायिक भवन पर अवैध कब्जे का आरोप
विज्ञापन

मेरठ। गंगानगर क्षेत्र से बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने डा. भीमराव अंबेडकर भवन एवं सामुदायिक केंद्र पर क्षेत्र के ही कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। ललित मोहन चंद्रा एडवोकेट के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने बताया कि वर्ष 2009 में क्षेत्रीय पार्षद के प्रस्ताव पर इस सामुदायिक केंद्र का निर्माण किया था। निर्माण के समय नक्शे के अनुसार सामुदायिक केंद्र में दो दुकाने बनायी गईं। लेकिन कुछ लोगों ने दबंगई दिखाते हुए यहां करीब आधा दर्जन दुकानों का अवैध निर्माण कर दिया। पूर्व में की गई शिकायत पर तहसीलदार भी जांच कर रिपोर्ट सौंप चुके हैं, जिसमें इस बात की पुष्टि हुई है। जिस तरह दीवार तोड़कर यहां अवैध निर्माण किया गया है। उसके बाद यहां लगी डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को भी नुकसान पहुंचने का भय बन गया है। उन्होंने डीएम से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें