एनएएस में छात्रों ने कराया रक्तदान के लिए पंजीकरण
मेरठ। एनएएस कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ब्लड बैंक के साथ रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेडिकल ब्लड बैंक ऑफिसर डॉ. अनिल नौसरान ने स्वयंसेवक-सेविकाओं को रक्तदान की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। रक्तदान में किन सावधानियों का ध्यान रखें, इस विषय में भी बताया गया। इसके बाद कॉलेज के अनेक छात्र-छात्राओं ने भविष्य में स्वेच्छा से रक्तदान करने के लिए पंजीकरण कराया। रक्तदान करने वालों में विशाल आर्या, अवनीश तिवारी, विकास कुमार, जैविक, आशीष सागर, शिवानी और भव्या सिंह आदि रहे। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पंकज शर्मा ने रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन कराया। इस अवसर पर डॉ. संजीव महाजन, डॉ. मालती, डॉ. आरके शर्मा, संदीप राणा, अभिषेक भाटिया और शिवप्रकाश आदि का सहयोग रहा।