मेरठ। कार्डिनल चिल्ड्रंस एकेडमी बुढ़ाना गेट में शुक्रवार को दिवाली समारोह मनाया गया। शुभारंभ संचालिका नंदिनी प्रधान ने किया। बंधन वार सजाओ, लोकनृत्य व रंगोली प्रतियोगिता हुई। नर्सरी से आठवीं के बच्चों ने भाग लिया। अनन्या वर्मा, तुहिना बेरा, अनन्या जैन, इकरा मरियम, कौशिकी जावेद व अलवीरा को पुरस्कृत किया गया। सना, नीतू अग्रवाल, अनुश्री रस्तोगी व सुमैया ने सहयोग दिया।
कमलादेवी विद्यापीठ में मनाई दिवाली
मेरठ। कमलादेवी विद्यापीठ श्रद्धापुरी फेज 2 में दिवाली समारोह मनाया गया। आयोजन में बच्चों ने रंगोली, थाल, दीपक व बंदनवार सजाओ प्रतियोगिता में भाग लिया। राहुल नाडिया, पारिशा, आशामिता, अनुज सक्सेना, नेहा चौधरी, आशीष, ज्योति, मीना, मोनिका, शिखा, अंकुर अग्रवाल, मांगेराम, सपना जैन, बबीता पाराशर, राहुल, गौरव व निशांत, संदीप ने सहयोग दिया। चेयरमैन अमित गिरी व सचिव डॉ. अनीता गोस्वामी ने पुरस्कार बांटे।