मेरठ। दो साल से खराब पड़े रेल कोच डिस्पले बोर्ड सिस्टम अब बदले जाएंगे। सिटी स्टेशन पर यात्रियों को सुविधा देने के लिए रेल कोच डिस्पले डिजिटल बोर्ड सिस्टम स्थापित किया गया था। इस सिस्टम की मदद से यात्रियों को अपनी ट्रेन के कोच की स्थिति की जानकारी मिल जाती थी। लेकिन कुछ दिन चलने के बाद ये सिस्टम खराब हो गया। पिछले दो साल से खराब पड़े इस सिस्टम की शिकायत स्टेशन पर आने वाले हर अधिकारी से की गई। मीडिया में भी मामला उठा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं बृहस्पतिवार को खराब पड़े रेल कोच डिस्पले बोर्ड के अलावा ट्रेन टाइम डिस्पले बोर्ड को उतार लिया गया। स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि जल्द ही नए बोर्ड लगवाए जाएंगे।