सार्वजनिक स्थानों पर न करें कुर्बानी
मेरठ। समाजवादी पार्टी युवजन सभा केपूर्व जिलाध्यक्ष जानू चौधरी ने सोमवार को सराय बहलीन में एक बैठक की। इसमें ईद उल अजहा के अवसर पर मुस्लिमों से अपील की गई कि वह सड़कों व सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी न करें। कुर्बानी की फोटो सोशल साइट्स (फेसबुक, व्हाट्स एप) पर न डालें। कुर्बानी के बाद वेस्टेज नगर निगम की गाड़ियों में डालें, ताकि सफाई व्यवस्था बनी रहे। इस दौरान डॉ. कय्यूम, खान, चांद सैफी, सलीम अब्बासी, वकाल कुरैशी, सुहेल चौधरी और नदीम इदरीसी आदि रहे।