मेरठ। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा कैलाश प्रकाश स्टेडियम में बैडमिंटन प्रतियोगिताओं के लिए ट्रायल हुए। एसोसिएशन के सचिव राजेश चौधरी ने बताया कि ट्रायल के आधार पर हापुड़ में होने वाली मिनी स्टेट मेजर प्रतियोगिता व आगरा ईस्ट जोन सलेक्शन ट्रायल के लिए खिलाड़ी चयनित किए गए।
हापुड़ अंडर- 13 स्टेट मेजर टूर्नामेंट के लिए बालिका एकल वर्ग में कालिंदी, आयुषी, रिधी व आन्या, वहीं युगल के लिए कालिंदी, रिधी व अनुष्का आयुषी को चुना गया। वहीं बालक एकल में प्रशांत, उज्ज्वल, याज, सौर्य सिंह तथा युगल वर्ग के लिए उज्ज्वल, प्रशांत व याज, शौर्य सिंह को चुना गया। आगरा ईस्ट जोन बैडमिंटन के लिए जूनियर बालिका एकल वर्ग में खुशी पंत, काव्या, खुशी यादव, दामिनी और युगल के लिए खुशी पंत, काव्या तथा खुशी यादव, नुजहत फातिमा को चुना गया। जूनियर बालक एकल वर्ग के लिए आयुष गर्ग, विवेक गुप्ता, सुमित चौधरी अर्जुन गर्ग और युगल के लिए विवेक गुप्ता, अर्जुन गर्ग, सुमित चौधरी, अंकित सिवाच को चुना गया। महिला एकल में खुशी पंत, अनिशा पटेल, नैना कौशिक, निधि सहदेव तथा युगल के लिए खुशी, काव्या व अनिशा, निधि को चुना गया। पुरुष एकल के लिए आयुष गर्ग, अविरल यादव, विवेक गुप्ता, अर्जुन गर्ग तथा युगल के लिए तुषार शर्मा, अभिनव शर्मा और आयुष गर्ग, प्रिंकल राठी को चुना गया। वहीं खिलाड़ी को ट्रायल दिलाने आए सिवाया गांव निवासी दीपक कुमार ने अंडर-13 में अधिक उम्र के खिलाड़ी को कम उम्र के खिलाड़ियों से खेलने का आरोप लगाया। सचिव राजेश चौधरी ने कहा कि आईडी के अनुसार सभी खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।