बागपत। चीनी मिल के सामने कॉलोनी के लोगों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से बिजली नहीं आ रही है, इससे लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। वहीं पानी का भी संकट हो गया है। पशुओं के लिए चारा नहीं काटा जा रहा है। साथ ही कॉलोनी में चोरी का भी खतरा बना हुआ है। कई बार बिजली अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, आज तक भी इसका समाधान नहीं हुआ। इसके विरोध में एसई कार्यालय पर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। इसमें प्रदीप कुमार, हरेंद्र, नीरज, बॉबी, कृष्णा, कुसुम, उषा, सीता, मूर्ति मौजूद रहे।