फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ का जवाब देने को मैदान में उतरे सेवादल कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं ने रविवार को लोहियानगर स्थित कांशीराम कालोनी पार्क में ध्वज वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया। वहां मौजूद लोगों और बच्चों को लेकर ध्वजारोहण कर ध्वज गीत और राष्ट्रगान गाया। सेवादल के जिलाध्यक्ष रोहित गुर्जर ने कहा कि हाईकमान के निर्देश पर हर माह के आखिरी रविवार को ध्वज वंदन कार्यक्रम होगा। ध्वज गीत, राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत गाया जाएगा, जिससे आपसी सौहार्द बढ़ेगा और भाईचारा कायम होगा। इस मौके पर नवीन गुर्जर, शिवा सैनी, वरुण सत्य, अतुल कुमार, रोबिन सिंह, अक्षय भड़ाना, अर्जुन सैनी, अनिरुद्ध कश्यप, महराज, रिजवान, सचिन कुमार, अनिल जाटव, अंकित प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें