फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी ने किया पुस्तक मेले का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
आईजी ने किया हिन्दी साहित्य पुस्तक मेले का उद्घाटन
विज्ञापन

मेरठ। निंबस बुक्स रिटेल आउटलेट पर रविवार को मुंशी प्रेमचंद समकालीन हिन्दी साहित्य पुस्तक मेले का शुभारंभ आईजी रेंज राम कुमार वर्मा ने किया। आईजी नवनीत सिकेरा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। पुस्तक मेला 22 जुलाई से लेकर एक अगस्त तक चलेगा।
विज्ञापन

मेले में आईजी नवनीत सिकेरा और आईजी राम कुमार का भव्य स्वागत वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच किया गया। पुष्प वर्षा करते हुए इस्कॉन के भक्तों द्वारा हरि नाम कीर्तन किया गया। निंबस की संचालिका अलका शर्मा एवं रामकुमार शर्मा, डॉ. नीरज कंबोज और संजय गुप्ता ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस्कॉन के विपिन गर्ग एवं रूपवान दास व प्रो. यष्ठ शर्मा, प्रो. विवेक त्यागी, देवेश शर्मा ने चांदी की राधा-कृष्ण की भव्य प्रतिमा भेंट की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. हरीश मोहन रस्तोगी, विवेक कोहली, अनुज शर्मा, संजय त्यागी, विवेक राज, संजय कुमार अध्ययन आदि ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें