फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा ब्रहण त्यागी एकता सम्मेलन का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा ब्राह्मण त्यागी एकता सम्मेलन का आयोजन
विज्ञापन

मेरठ। युवा ब्राह्मण त्यागी एकता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गुड्डू पंडित व अयोध्या से आए महंत रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष माया प्रकाश शर्मा और विशिष्ट अतिथि भूषण त्यागी पूर्व मंत्री रहे। संचालन सुनील कुमार शर्मा व तरुण शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि गुड्डू पंडित ने युवाओं से शिक्षित होकर परिवार, देश का नाम रोशन करने की बात कही। अयोध्या से आए महंत ने संस्कृति, सभ्यता व सुकर्मों से समाज को प्रकाशित करने पर जोर दिया। पूर्व मंत्री भूषण त्यागी ने ब्राह्मण समाज को जोड़ने की बात कही। महेश शर्मा ने आर्थिक सुधार, अश्वनी कौशिक ने सशक्त समाज व राष्ट्र निर्माण पर लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम में लोगों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। खरखौदा के पूर्व चेयरमैन सौराज त्यागी, सुनील कुमार शर्मा, अरविंद शर्मा, मनीष पहलवान, दिपांशु त्यागी, अनुज कौशिक, गोपाल शर्मा हापुड़, राज शर्मा, राजेश शर्मा व सचिव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें