फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैडेट्स ने बच्चा पार्क पर वन महोत्सव मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसें हो रही कम, आओ पेड़ लगाएं हम
विज्ञापन

मेरठ। डीएन इंटर कॉलेज के कैडेट्स एवं ऑल इंडिया एक्स एनसीसी कैडेट्स सोशल वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में बच्चा पार्क पर वन महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के तहत मेजर सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में आम जनमानस को पौधरोपण करने के प्रति जागरुक किया। इस दौरान कैडेट्स ने मानव श्रृंखला मानव श्रंखला बनाकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वायुमंडल में पर्यावरण संतुलन बनाना है तो बड़ी संख्या में पौधरोपण करना होगा, हर नागरिक को कम से कम एक पौधा लगाना है और उसकी परवरिश करनी है। मेजर ने बताया कि वायुमंडल में घुलती जहरीली हवाओं ने हर व्यक्ति के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाला है और बढ़ती जनसंख्या के कारण देश को अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। नए निर्माण की वजह से पेड़ों के कटान ने जीवन जीने के लिए शुद्घ आक्सीजन मिलना दूभर हो गया है। प्रधानाचार्य सुशील कुमार सिंह एवं ले. कर्नल माधव बोरो ने कहा कि प्रदूषित पर्यावरण मानव जनित है जिसका विपरीत प्रभाव प्रकृति पर भी पड़ा है। कार्यक्रम में कैडेट्स शिवम, दिलशाद, अभिजीत, आकिब, अनुज, मोहित, रविन्द्र आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें