फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेले में 54 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजगार मेले में 56 अभ्यर्थियों को हुआ चयन
विज्ञापन

मेरठ। बृहस्पतिवार को सेवायोजन कार्यालय द्वारा लगाए गए रोजगार मेले में 56 अभ्यर्थियों को रोजगार मुहैया कराया गया। मेले में 200 से ज्यादा पंजीकृत अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। यह जानकारी क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी टीएन तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि मेले में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, कोटक महेंद्रा लाइफ, आदित्य बिरला सनलाइफ, नवभारत फर्टीलाइजर, जीएस-4, राज स्नेह मोटर्स एवं टीएनएस कंपनी के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लेकर जरूरत अनुसार अभ्यर्थियों की भर्ती की। मेले में एसबीआई लाइफ ने 26, आदित्य बिरला सनलाइफ ने पांच, नवभारत फर्टीलाइजर्स ने 16, जीएस-4 ने 5, राज स्नेह ने चार अभ्यर्थियों का चयन किया। अभ्यर्थियों की काउंसलिंग सेवायोजन अधिकारियों के साथ यंग प्रोफेशनल के रवि कुमार द्वारा की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें