फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगो को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगों को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन
विज्ञापन

मेरठ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उ.प्र. के आह्वान पर जिला शाखा के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर कलक्ट्रेट परिसर पर धरना प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष गिरजाकांत ने बताया कि पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली, वेतन विसंगतियों को दूर करने, अन्य भत्तों में वृद्घि करने आदि को लेकर कई वर्षों से आंदोलन करने के बाद समस्याओं का निस्तारण नहीं होने से कर्मचारी आक्रोशित हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि राज्य कर्मचारियों को पूर्व में मिल रही पुरानी पेंशन व्यवस्था मूल रूप से बहाल की जाए और अन्य सभी मांगाें को भी पूरा किया जाए। जिलामंत्री बनी सिंह चौहान ने कहा कि राज्य कर्मचारियों की 50 वर्ष की आयु पार कर लेने पर अनिवार्य सेवानिवृत्ति के मामले में पारदर्शिता के साथ मार्ग दर्शक सिद्घांतों को घोषित करते हुए पालन किया जाए। प्रदर्शन के दौरान संगठन की तरफ से 11 सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को सौंपा। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों सहित दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें