फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा स्कैब व्यापारी को डासना में छोड़ भागे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। नाटकीय ढंग से बड़ौत से अपह्त स्क्रैब व्यापारी को बदमाश गाजियाबाद के डासना में छोड़कर फरार हो गए। व्यापारी किसी तरह मेरठ तक पहुंचा। मेरठ पुलिस ने मामले की जानकारी बड़ौत पुलिस को दी। सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाहा ने बताया कि व्यापारी को मेरठ से बड़ौत ले आए हैं। व्यापारी ने बताया कि बदमाशों ने उससे 40 हजार रुपये छीन लिए हैं। रंगदारी मांगने की बात व्यापारी गलत कह रहा है। इसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन

व्यापारी ने मेरठ में पुलिस को जानकारी दी कि उससे 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। बदमाश उसे यह कहकर छोड़कर भागे हैं कि किसी के सामने जिक्र किया तो गोली मार देंगे। इससे पुलिस हरकत में आ गई। बड़ौत पुलिस को जानकारी दी। सीओ रामानंद कुशवाहा का कहना है कि रंगदारी मांगने की बात गलत है। पूरा मामला संदिग्ध, जिसकी जांच की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि अमीनगर सराय रोड पर तीन कार मेें सवार युवक स्क्रैप कबाड़ी हारूण को उठाकर ले गए। साथ में वे उसकी स्विफ्ट गाड़ी भी ले गए, जिसे बाद में गुराना रोड पर छोड़कर भाग निकले। वह स्क्रैप कबाड़ी ऑल्ड आयरन ट्रेडिंग पर काम कर रहा था। सूचना पर उद्यमियों में दहशत फैल गई, इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लग सका। सूचना पर एएसपी राजेश श्रीवास्तव, सीओ रमानंद कुशवाहा व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकाली, जिसमें मात्र कारें दिखाई दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार मेें सवार युवक पुलिस वर्दी में थे और हाथों मेें रिवाल्वर लिए हुए थे। काफी छानबीन के साथ हारूण का पता नहीं चल सका। इस संबंध में एएसपी राजेश श्रीवास्तव ने कहा स्क्रैप कबाड़ी को पूछताछ के लिए दूसरे जनपद की पुलिस उठाकर ले गई है।
विज्ञापन


फारूख के फोन पर आया था फोन
जिस समय पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही थी, उसी समय हारूण के भाई फारूख के मोबाइल पर फोन आया और उधर से बोलने वाले व्यक्ति ने कहा कि आपके आसपास कोई आदमी है तो उसने फोन काट दिया। फोन काटते ही पुलिस ने फोन कब्जे में ले लिया और फारूख से किसी को बात नहीं करने दी। बताया जा रहा है कि उधर से फोन करने वाले की लोकेशन हरियाणा मेें मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें