फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूटिमा में ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रेस्ट कैंसर के मरीजों को किया जाएगा जागरूक
विज्ञापन

मेरठ। न्यूटिमा अस्पताल में ब्रेस्ट कैंसर के प्रति समाज को जागरूक करने के लिए शनिवार को स्तन कैंसर सपोर्ट ग्रुप केचतुर्थ वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन में शैली खन्ना, पूनम वर्मा और शाजिया मट्टू द्वारा कई तरह के व्यायाम और चीजें बनानी सिखाई जाएंगी। स्तन कैंसर से जूझकर समाज में स्वयं को स्थापित करने वाली महिलाओं को दिव्या शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। स्तन कैंसर के मरीजों द्वारा बनाए गए क्राफ्ट में से विजेताओं की घोषणा की जाएगी। यह जानकारी प्रेस कांफ्रेंस में दी गई, जिसमें डॉ. सुधि कांबोज, डॉ. रोहित कांबोज, डॉ. संदीप गर्ग, डॉ. विश्वजीत बेम्बी, डॉ. हरि राज तोमर, डॉ. मुनेश तोमर, डॉ. ममतेश गुप्ता, अवनीत राना आदि रहे।
विज्ञापन


कैंसर के प्रति जागरूकता लाने को उड़ान ग्रुप का शुभारंभ
मेरठ। कैंसर संबंधी जागरूकता लाने एवं इस बीमारी के विषय में फैली भ्रांतियों को दूर करने केउद्देश्य से बेगम पुल स्थित शिवाजी स्मारक में श्रीराम चैरिटेबल अस्पताल एवं कैसर सेवा समिति के संरक्षण में शुक्रवार को उड़ान ग्रुप का शुभारंभ किया गया। इसके संस्थापक सुरेश छाबड़ा ने बताया कि इस ग्रुप का संचालन विशेष रूप से कैंसर से लड़ाई की जंग जीत चुके कैंसर सर्वाइवर द्वारा किया जाएगा। ग्रुप का संचालन वंदना शर्मा, नीता शर्मा, प्रमिला दीक्षित और टीना चड्ढा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें