फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम ने शहर की सड़कों को ही बना दिया डंपिंग ग्राउंड

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम ने सड़कों पर ही बना दिया कूड़ा घर
विज्ञापन

मेरठ। स्वच्छ भारत मिशन को नगर निगम ही पलीता लगा रहा है। शहर में कई स्थान ऐसे हैं, जहां सड़कों पर कूड़ा डाला जा रहा है। यहां आसपास रहने वाले और यहां से गुजरने वाले लोगों का कूड़े की दुर्गंध से बुरा हाल है। वहीं आसपास बीमारी फैलने की भी आशंका है। लेकिन नगर निगम शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं है।
नूर नगर मार्ग
दिल्ली रोड से नूरनगर मार्ग पर चलते ही कुछ ही दूरी पर सड़क किनारे कृषि फार्म है। दूसरी तरफ आवासीय और कामर्शियल भवन हैं। सड़क किनारे पटरी पर नगर निगम की गाड़ियों से प्रतिदिन सैकड़ाें टन कूड़ा डाला जा रहा है। स्थानीय लोग कई बार विरोध कर चुके हैं, लेकिन निगम की कूड़ा गाड़ी नहीं रुक रही है। जिस प्रकार गांवड़ी डंपिंग ग्राउंड और मंगतपुरम में कूड़े की पहाड़ी बनी हैं, ठीक उसी प्रकार मार्ग पर सड़क किनारे कूड़ा की पहाड़ियां बननी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन


बिजली बंबा बाईपास
बिजली बंबा बाईपास पर सुपरटेक पामग्रीन सहित कई कॉलोनियां हैं। पास में मॉल भी है। यहां भी सड़क किनारे कूड़ा डाला जा रहा है। इससे यहां सैकड़ों ट्रक कूड़ा जमा हो चुका है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर यहां से कूड़ा नहीं हटाया गया तो बरसात के दिनों स्थिति बद से बदतर हो जाएगी। इस मामले में कई बार निगम अधिकारियों से शिकायत हो चुकी हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

न्यायालय में लग चुकी है फटकार
मंगतपुरम में कूड़े की पहाड़ी को लेकर नगर निगम प्रशासन को एनजीटी और इलाहाबाद हाईकोर्ट में फटकार लग चुकी हैं। जुर्माना भी लगा है। उसे बाद भी कूड़ा निस्तारण और स्थाई डंपिंग ग्राउंड तक कूड़ा पहुंचाने की व्यवस्था नहीं की गई है। यही कारण है कि शहर साफ होने की बजाय गंदा हो रहा है।
विज्ञापन



नहीं है कूड़ा डालने का स्थान
किला रोड पर गांवड़ी में डंपिंग ग्राउंड है। लेकिन वहां कूड़ा निस्तारण प्लांट लगने से पहले ग्रामीण कूड़ा नहीं डालने दे रहे हैं। हापुड़ रोड पर एक स्थान पर कूड़ा डाला जा रहा है। इसके अलावा नगर निगम के पास कोई स्थान नहीं है। जहां भी कूड़ा डालते हैं जनता विरोध करती है। प्रयास चल रहा है कि शीघ्र कूड़ा निस्तारण प्लांट तैयार हो जाए। डॉ. कुंवरसेन, नगर स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें