फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशी चयन पर भाजपा विधायकों में असंतोष

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जिला सहकारी बैंक निदेशक और चेयरमैन का चुनाव 11 मई को होना है। जिसके लिए क्षेत्र अवधारण के बाद भाजपा ने प्रत्याशी भी लगभग तय कर दिए हैं। लेकिन इस प्रत्याशी चयन को लेकर भाजपा विधायक ही असंतुष्ट नजर आ रहे हैं। क्योंकि कोर कमेटी की बैठक में जो तय हुआ था, प्रत्याशी चयन में अब उसका पालन होता नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक में 14 निदेशक चुने जाने हैं, जिनमें दो निदेशक जहां बागपत जनपद की सहकारी समितियों से चुने जाएंगे तो तीन निदेशक वृत्तिक क्षेत्र से चुने जाएंगे। वृत्तिक क्षेत्र में एक कृषि विशेषज्ञ, एक विधि विशेषज्ञ और एक अर्थ एवं लेखा विशेषज्ञ होगा। जबकि जनपद के जिन नौ अलग-अलग क्षेत्रों का अवधारण हुआ है, उनसे चुने जाएंगे। क्षेत्र अवधारण से पहले सर्किट हाउस में करीब 10 दिन पूर्व आयोजित कोर कमेटी की बैठक में तय हुआ था कि एक परिवार से एक ही प्रत्याशी होगा और अन्य प्रत्याशी भी भाजपा के कैडर बेस प्रत्याशी होंगे।
लेकिन अब जो प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया चल रही है। उसमें कई प्रत्याशियों को लेकर विधायक भी असंतुष्ट हैं, क्योंकि उनके प्रस्तावित कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी नहीं बनाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार अभी तक जो प्रत्याशी तय हुए हैं, उनमें उदयवीर सिंह दुर्वेशपुर, राजेंद्र प्रेमी, पपीत बढ़ला, योगिता चौहान, सिंपल सिंह, प्रदीप त्यागी, ठा. लाखन सिंह, अंकुर, मनिंदरपाल सिंह, मदन पाल सिंह छबड़िया और शरद मुद्गल के नाम सामने आ रहे हैं। जबकि कोर कमेटी की बैठक में इनमें से कई नाम ऐसे थे, जिनको लेकर विरोध जताया गया था। लेकिन उस विरोध में शामिल नामों में से एक-दो नाम अलग कर बाकी को शामिल कर दिया गया है।
विज्ञापन

मनिंदरपाल सिंह का चेयरमैन बनना तय
जिला सहकारी बैंक चेयरमैन को लेकर लंबे समय से गुटबाजी के बीच कवायद चल रही थी। जिसमें भाजपा में ही खेमाबंदी थी। लेकिन नेतृत्व द्वारा मनिंदरपाल सिंह का नाम फाइनल करने के बाद यह विरोध मुखर रूप से तो शांत हो गया। लेकिन अंदरखाने जरूर चला। लेकिन अब यह विरोध भी खत्म हो गया है। ऐसे में मनिंदरपाल सिंह का जिला सहकारी बैंक चेयरमैन बनना लगभग तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें