शिक्षक भर्ती में नियमों की अनदेखी का आरोप
मेरठ। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में चल रही शिक्षक भर्तियों में समाजवादी छात्र सभा कार्यकर्ताओं ने नियमों का पालन नहीं करने के आरोप लगाए हैं। छात्रों का कहना है कि एससी-एसटी और ओबीसी की भर्ती नहीं की जा रही है। इसको लेकर छात्रों ने बृहस्पतिवार को कुलपति से मिलकर अपनी बात रखने की बात कही है। छात्रों का कहना है कि नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है।