फोटो समाचार
विशेष पुनिया ने सटीक निशाना लगाकर जीता गोल्ड
कंकरखेड़ा। नेशनल हाइवे स्थित दा आर्यंस स्कूल के छात्रों ने निशानेबाजी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल हासिल कर स्कूल का गौरव बढ़ाया है। स्कूल की प्रधानाचार्या प्रीति मल्होत्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 अप्रैल को यूथ एंड स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन की ओर से रोहटा रोड जेवी आईसी शूटिंग रेंज में राज्य स्तरीय निशानेबाजी चैंपियनशिप आयोजित की गई। चैंपियनशिप में स्कूल के छात्र विशेष पुनिया ने बेहतर प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल हासिल किया है। छात्र ने गोल्ड मेडल हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। छात्र का बुधवार को स्कूल पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। स्कूल के एमडी अक्षय सिंह ने छात्र को शुभकामनाएं दी।
खास बातें:
स्कूल पहुंचने पर छात्र का हुआ जोरदार स्वागत