सत्संग भवन में भक्ति सुधा पर प्रवचन
मेरठ। साकेत स्थित शिव मंदिर के सत्संग भवन में चिन्मय मिशन मेरठ के तत्वावधान में किए जा रहे सात दिवसीय ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन रविवार को मुंबई से आई स्वामिनी अमितानंदा ने भक्ति सुधा पर प्रवचन किए। उन्होंने कहा कि श्रवण करने के बाद तत्व बोध का ज्ञान होगा, मन शांत होगा, फिर ध्यान करना होगा, फिर एकत्व होगा। बुद्घिमान लोग स्वर्ग को नहीं चाहते, वे प्रभु को चाहते हैं। सांय कालीन सत्र में स्वामिनी ने गीता के महत्व पर प्रकाश डाला। मंच का संचालन भारती सिंघल ने किया। इस अवसर पर एमएल अग्रवाल, योगेश सिंह, मधु अग्रवाल, एमपी सिंह आदि का सहयोग रहा।