फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेजर राजपाल सिंह अध्यक्ष व कैप्टन एनपी सिंह कोषाध्यक्ष बने

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजर राजपाल अध्यक्ष व कर्नल बीएस ढाका बने सचिव
विज्ञापन

मेरठ। सदर कैंट क्षेत्र स्थित वीर अब्दुल हमीद इंस्टीट्यूट में रविवार को इंडियन एक्स सर्विस लीग यूपी के त्रिवार्षिक चुनाव व आम सभा का आयोजन हुआ। जिसमें संगठन के मुख्य संरक्षक मेजर जनरल कर्ण सिंह सोलंकी, मेजर जनरल बीएस पंवार (एवीएसएम), मेजर जनरल एसएस अहलावत (वीएसएम), रणवीर सिंह (एवीएसएम), लेफ्टिनेंट कर्नल ओंकार सिंह, मेजर पीएस वर्मा अध्यक्ष यूपीवीएल ने आम सभा को संबोधित किया। इस दौरान आम सभा के उपरांत संगठन का चुनाव हुआ। चुनाव अधिकारी कर्नल समर सिरोही के निर्देशन में सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ। सर्वसम्मित से अध्यक्ष पद पर मेजर राजपाल सिंह, उपाध्यक्ष कैप्टन उदयवीर सिंह सिरोही, कैप्टन ऋषिपाल सिंह, प्रताप सिंह, सचिव पर लेफ्टिनेंट कर्नल बीएस ढाका को नियुक्त किया गया। इसके अलावा कर्नल आरएस मलिक, यामीन खान व नायक बीपी थापा को सहसचिव नियुक्त किया गया। कैप्टन एनपी सिंह को कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। संगठन के अध्यक्ष चुने गए 83 वर्षीय कै प्टन राजपाल सिंह का जन्म दौराला में हुआ। 18 वर्ष की आयु में जुलाई 1953 को सेना में भर्ती हुए। कैप्टन जेपी एस राणा व कैप्टन शक्ति सिंह, वीर नारियों, पूर्व सैनिकों ने सहयोग दिया। संचालन मेजर राजपाल सिंह ने किया।


खास बातें:
इंडियन एक्स सर्विस लीग का त्रिवार्षिक चुनाव निर्विरोध संपन्न
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें