फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अप्रैल को जेईई ऑनलाइन परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कठिन सवाल छोड़कर, आसान पर क रें फोकस
मेरठ। इंजीनियरिंग के छात्रों की प्रमुख जेईई मेन की ऑनलाइन परीक्षा 15-16 अप्रैल को होगी। पहली बार मेरठ में जेईई मेन ऑनलाइन परीक्षा का सेंटर बना है। सुबह 9.30 बजे से पेपर शुरू होगा। तीन घंटे के पेपर में हर विषय से 30-30 सवाल आएंगे। आधार कार्ड व एडमिट कार्ड से परीक्षा केंद्र पर एंट्री मिलेगी।

छोड़ा तो लाल, हल किया तो ग्रीन सिग्नल
ऑनलाइन परीक्षा में कंप्यूटर स्क्रीन पर जैसे ही पेपर खुलता है तो छात्रों के सामने एक-एक करके सवाल आते है। एक सवाल टिक करने के बाद दूसरा सवाल पेज पर शो होता है। अगर छात्र क ो किसी सवाल में कंफ्यूजन है या जवाब नहीं आ रहा तो वो उसे छोड़कर आगे बढ़ सकता है। छोड़े सवाल पर लाल और हल किए सवाल पर ग्रीन सिग्नल आएगा। प्रश्नपत्र के साइड में ही एक डायलॉग बॉक्स होता है जिसमें प्रश्नों की संख्या के साथ हरा और लाल सिग्नल दिखाई देता है। छूटे प्रश्नों को हल करने के लिए छात्र लाल सिग्नल पर क्लिक कर उसे दोबारा खोल सकता है। ऑनलाइन परीक्षा में छात्र अपने उत्तर को भी चेंज कर सकते है।
विज्ञापन


इन बातों का रखें ख्याल
- हर पेपर में हर तरह का सवाल होता है, आसान, औसत, कठिन
- टाइम कंज्यूमिंग सवालों में अगर कंफ्यूजन है तो उन्हें बाद में हल करें, उन पर उस टाइम वेस्ट न करें, बाद में हल करें
- थ्योरिटेकल और न्यूमेरिकल दोनों में बैलेंस बनाएं
. केलकुलेशन के लिए कंफ्यूज न हों, टाइम मैनेजमेंट करते हुए आगे बढ़े


- पहली बार मेरठ में ऑनलाइन परीक्षा का सेंटर बन रहा है। छात्रों की पसंद ऑनलाइन से ज्यादा ऑफलाइन परीक्षा रहती है। बेहद सीमित संख्या में ही छात्र ऑनलाइन पेपर देते हैं। ऑनलाइन पेपर में टाइमिंग का ध्यान रखना बेहद जरुरी है। आशीष सिंह, संचालक वी-5 इंस्टीट्यूट
विज्ञापन


- टाइम मैनेजमेंट इस पेपर की सबसे पहली जरुरत है। छात्र पूरा ध्यान टाइम मैनेजमेंट पर दें। जो नहीं आ रहा उसे बाद में करें, जो आता है उसे हल करते जाएं। जिससे समय पर पूरा पेपर हल हो सके। तुषार सिंघल, संचालक मैथेमेटिक्स क्लासेस


खास बातें:
- जेईई मेन ऑनलाइन पेपर में समय का पूरा खेल
- 15-16 अप्रैल को है जेईई मेंस ऑनलाइन परीक्षा
- पहली बार मेरठ में है बना परीक्षा केंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें