फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्टोरिया पार्क अग्निकांड की बरसी 10 को

विज्ञापन
विज्ञापन
विक्टोरिया पार्क अग्निकांड की बरसी 10 को
विज्ञापन

मेरठ। विक्टोरिया पार्क अग्निकांड की 12 वीं बरसी 10 अप्रैल को आयोजित होगी। मेरठ विक्टोरिया पार्क अग्निकांड आहत कल्याण समिति के सचिव संजय गुप्ता ने बताया कि इस भीषण अग्निकांड को व्यतीत हुए बारह वर्ष हो गए हैं। 10 अप्रैल 2006 को हुई इस त्रासदी ने 64 लोगों का जीवन छीन लिया था जबकि सैकड़ों की संख्या में लोग झुलस गए थे। सचिव ने बताया कि समिति के तत्वावधान में इस दुखद अग्निकांड की बरसी पर मंगलवार 10 अप्रैल को विक्टोरिया पार्क के मैदान में शांति यज्ञ प्रात: 09 बजे होगा। जिसमें इस अग्निकांड के मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जाएगी। उसके बाद भंडारा होगा। सायं छह बजे डीएम आवास से विक्टोरिया पार्क तक कैंडल मार्च निकाला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें