मेरठ। परिवार से बिछड़ी एक बच्ची को पुलिस ने सोशल मीडिया की मदद से परिजनों से मिलाया। एसओ देहली गेट विजय गुप्ता के अनुसार बुधवार दोपहर करीब तीन साल की बच्ची नील की गली सराफा में रोती हुई मिली थी। बच्ची नाम-पता नहीं बता पा रही थी। बच्ची का फोटो व्हाट्सएप ग्रुपों में डाला गया तो शाम को बच्ची के परिजन थाने पहुंच गए। एसओ के अनुसार बच्ची का नाम रुखसाना पुत्री आफताब है, जो श्याम नगर गली नंबर 6 की रहने वाली है। आफताब ने बताया कि घंटाघर पर उनकी बेटी बिछड़ गई थी, वे उसकी तलाश में लगे थे।