फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर स्कूल और स्टेशनरी की दुकान से दूर हों शराब की दुकान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर और स्कूलों से दूर हों शराब की दुकानें
विज्ञापन

मेरठ। शराब की दुकानों को लेकर व्यापार संगठनों के साथ लोग भी विरोध में उतर आए हैं। इन शराब की दुकानों को धार्मिक स्थलों, शिक्षण संस्थानों और स्टेशनरी आदि की दुकानों के पास संचालित न कराने की मांग की है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल बुढ़ाना गेट के व्यापारियों ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में बताया कि बुढ़ाना गेट स्थित सिद्धपीठ हनुमान मंदिर, श्री सनातन धर्म मंदिर कॉलेज के साथ ही कई पब्लिक स्कूल आसपास है। इन स्कूलों और मंदिर के पास एक शराब की मॉडल शॉप खोली जा रही है। व्यापारियों ने जिलाधिकारी से इसे कहीं दूर स्थानांतरित करने की मांग की है। वहीं दूसरी तरफ समाज सेविका इंद्रा गुप्ता और अल्पना गुप्ता ने विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल और सांसद राजेंद्र अग्रवाल को पत्र लिखा है। कहा कि बेगमपुल पर स्टेशनरी की बहुत सारी दुकानें है, जहां पर छात्र-छात्राएं अपनी शिक्षण सामग्री लेने आते हैं। इनके पास में ही सरकारी कन्या इंटर कॉलेज और प्राचीन लघु हनुमान मंदिर भी है। बावजूद इसके यहां पर शराब व बीयर का ठेका खोला जा रहा है। इसी मामले में बेगमपुल व्यापार संघ पदाधिकारियों ने भी जिलाधिकारी को पत्र लिखते हुए शराब की दुकान यहां दूर स्थानांतरित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें