पांडव नगर में ट्यूबवेल को लेकर हंगामा
मेरठ। पांडव नगर में पिछले काफी समय से खराब पड़ी ट्यूबवेल के रिबोर को लेकर पार्षद और पूर्व पार्षद आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों में धक्कामुक्की भी हुई। हालांकि जल निगम ने ट्यूबवेल का रिबोर भी शुरू करा दिया।
पांडव नगर गन्ना भवन के निकट जल निगम ने ट्यूबवेल लगाई थी। जो तीन साल में ही खराब हो ई। शनिवार को जल निगम के अधिशासी अभियंता अमित सहरावत मौके पर पहुंचे। सूचना पर पूर्व पार्षद रविंद्र तेवतिया और पार्षद संजय सैनी भी पहुंच गए। रविंद्र तेवतिया ने कहा कि हमने अपने प्रयास से ट्यूबवेल रिबोर का प्रस्ताव पास कराया है। पार्षद संजय सैनी विकास विकास कार्य रुकवाने का काम कर रहे हैं। वहीं पार्षद संजय सैनी ने आरोप लगाया कि पूर्व में लगाई गई ट्यूबवेल में भ्रष्टाचार हुआ था। यही कारण है कि ट्यूबवेल 15 साल चलने की बजाय तीन साल में ही बंद हो गई। किसी भी कीमत पर अब ट्यूबवेल रिबोर में भ्रष्टाचार नहीं होने दिया जाएगा। रिबोर के लिए कैंट विधायक ने धन उपलब्ध कराया है। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों में तीखी नोकझाेंक हो गई। हालांकि जल निगम ने ट्यूबवेल रिबोर का काम शुरू करा दिया। इस दौरान राजपाल सिंह एडवोकेट, जयप्रकाश, प्रेमदेव, व्यापारी नेता तुषार गर्ग, नरेंद्र सिंह, मदन मोहन, आरपी सिंह, परवीन, महेश त्यागी एडवोकेट आदि मौजूद रहे।