फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद ने कुनकुरा में की बैठक, किसानों की समस्याओं पर सरकार को कोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र व राज्य सरकार किसान विरोध
विज्ञापन

गंगानगर। कुनकुरा गांव में बृहस्पतिवार को रालोद नेताओं ने किसानों के साथ बैठक की। इसमें प्रदेश संगठन महामंत्री राजकुमार सांगवान ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसान विरोधी है। किसानों का 6 हजार करोड़ का गन्ना भुगतान चीनी मिलों पर बकाया है। वहीं थानों में पुलिस अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं। सांगवान ने कहा कि अगले सप्ताह कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जाएगी। इसके बाद अधिकारियों के आवासों के बाहर अनिश्चितकालीन धरने शुरू किए जाएंगे। वहीं मवाना रोड की बनवाने की मांग को लेकर लेकर पीडब्लूडी के अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। जिलाध्यक्ष राहुल देव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को किसान सबक सिखाएंगे। मौके पर गौरव जिटौली, पंकज, अरुण चौधरी, राहुल, बृजपाल, कुलदीप, सोनू, गुड्डू, मसूरी, कुशलवीर आदि मौजूद रहे। बैठक में मसूरी, कुनकुरा, सांधन आदि गांव के किसान आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें