फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कताई मिल एक्स एम्पलाईज एसो.के लोग कमिश्नर से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कताई मिल को चालू करने की मांग
विज्ञापन

मेरठ। परतापुर कताई मिल एक्स एंपलाइज वेलफेयर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को कमिश्नर कार्यालय पर मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार से मिला। अध्यक्ष नेपाल सिंह ने बंद पड़ी कताई मिल को चालू कराने की मांग की। कहा कि सन 2000 में मिल बंद हुई थी। तभी से मिल से जुड़े करीब 3000 कर्मचारी और मजदूर परेशानी झेल रहे हैं। उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। प्रतिनिधिमंडल ने मिल की उच्च स्तरीय जांच कराकर उसे चालू कराने और मजदूरों एवं कर्मचारियों के बकाया वेतन, फंड, बोनस को ब्याज सहित दिलाने की मांग की। इस संबंध में एक ज्ञापन मंडलायुक्त को सौंपा गया। इस दौरान मांगेराम, धर्मपाल सिंह, रामचंद्र, डॉ. नजमुद्दीन सैफी, हरिओम, राजन भोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें