फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े पर्दे पर दिखेंगेे मेरठ की सौम्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गंगानगर निवासी सौम्या त्यागी जल्द ही फिल्म में नृत्य करती नजर आएंगी। मार्च 2018 में रिलीज हो रही फिल्म बैरी कंगना 2 में आइटम सांग करती दिखेंगी। फिल्म में भोजपुरी फिल्मों के शानदार अभिनेता रवि किशन व अभिनेत्री काजल अग्रवाल मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन

अशोक श्रीवास्तव के निर्देशन में बनी फिल्म बैरी कंगना 2 में सौम्या ने फिल्म के टाइटल सांग के लिए डांस किया है। बचपन से अभिनय की शौकीन कंगना ने आईएफटीआई मेरठ से अभिनय व नृत्य की शिक्षा ली। इसके बाद सीधे मुंबई अपने सपनों को पूरा करने चली गईं। जहां यूट्यूब के लिए कुछ वीडियो बनाए। डांसिंग शोज किए। फिल्म बैरी कंगना 2 में दो आइटम सांग है। एक सौम्या तो दूसरा आइटम सांग बिगबॉस फेम सपना चौधरी करेंगी। इस डांस को मशहूर कोरियोग्राफर आचार्य गणेशन ने कोरियोग्राफ किया है। मूवी करने के बाद अब सौम्या इंडिया गॉट टैलेंट के लिए काम कर रही हैं। दिनेश त्यागी व नीना त्यागी की बेटी क ा सपना शाहरुख खान के साथ फिल्म करने का है। सौम्या मुंबई में अपनी डांसिंग एकेडमी भी चला रही हैं, जहां कई युवा नृत्य का प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें