फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने शिव चौक पर पाकिस्तान का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। छात्रों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका। गणतंत्र दिवस पर पाकिस्तान जिंदाबाद व राष्ट्रविरोधी नारे लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मेरठ कालेज छात्र संघ के पूर्व महामंत्री कमल मित्तल के नेतृत्व में दर्जनों छात्र शिव चौक पर एकत्र हुए। इस दौरान कमल मित्तल ने कहा कि गणतंत्र दिवस के शुभ मौके पर कासगंज में तिरंगा यात्रा निकालने पर असामाजिक तत्वों ने न केवल राष्ट्र विरोधी और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए, बल्कि एक युवक की हत्या कर दी। छात्रों ने आरोपियों पर सरकार से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान साहिल जुडियान, अंशु चौधरी, आकाश, सूरज, विवेक, शिवम चौधरी, रौनक चौधरी, कपिल, हिमांशु, राहुल यादव, निशांत, आशीष, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें