इलाज करवाकर पिल्ले की बचाई जान
मेरठ। शास्त्रीनगर सेक्टर 9 में राजीव सक्सेना परिवार के साथ रहते हैैं। उनकी पत्नी निशा के मुताबिक कुछ दिन पहले उनकी कॉलोनी में एक पिल्ले को कार ने टक्कर मार दी। इससे उसका पैर टूट गया था। बेटा उत्कर्ष और राजीव पिल्ले को चिकित्सक के पास ले जहा, जहां पैर काटने की बात कही गई। इस पर उन्होंने एनिमल केयर सोसाइटी से मदद मांगी। उन्होंने भी कुछ दिन तक इलाज किया। ठीक न होने पर वह फिर से डॉक्टर के पास गए, जहां डॉक्टर ने ऑपरेशन कर रॉड डालने की बात कही। दो ऑपरेशन के बाद पिल्ले के पैर में रॉड डाली गई। अब वह बिल्कुल ठीक है।