यातायात नियमों पर बनाया गीत
मेरठ। वरिष्ठ कवि डॉ. ईश्वर चंद गंभीर ने यातायात नियमों पर यातायात गीत बनाया है। सोमवार को कवि डॉ. गंभीर ने अपना यातायात गीत एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी को भेंट किया। इस अवसर पर कैप्टन चंद्रपाल यादव, राजीव राजा व अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। यातायात गीत नामक पुस्तक में यातायात नियमों से जुड़े 50 स्लोगन भी हैं।