फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट बोर्ड को दिल्ली में मिला रक्षामंत्री अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट बोर्ड को मिला रक्षामंत्री अवॉर्ड
विज्ञापन

मेरठ। कैंट बोर्ड को तीसरी बार दिल्ली में रक्षामंत्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। कैंट बोर्ड ने डिजिटल कार्य जैसे डाक मैनेजमेंट, कार्यालय में स्मार्ट प्रवेश, शिकायत रिकॉर्ड निस्तारण, ई पेमेंट, ई टेंडरिंग आदि क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धि हासिल की है। रक्षा संपदा दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित डीआरडीओ भवन के ऑडिटोरियम में सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष प्रो. डेविड आर सिम्लिह ने जहां कैंट बोर्ड द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की वहीं कैंट बोर्ड सीईओ राजीव श्रीवास्तव को रक्षामंत्री अवार्ड से सम्मानित किया। इसके अलावा डीआरडीओ भवन के ऑडिटोरियम में लगाई गई प्रदर्शनी में भी मेरठ कैंट अव्वल रहा। प्रदर्शनी में छावनी क्षेत्र के सुंदर स्थल, सफाई की मशीनें, कैंट बोर्ड का कार्यालय, पार्क, सड़कें आदि फोटो लगाए गए थे। प्रो. डेविड आर सिम्लिह ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान छावनी परिषद् के अधिशासी अभियंता पीयूष गौतम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें