कोटेदार की दुकान को किया निरस्त
बागपत। दौझा गांव के लोगों की शिकायत पर एसडीएम विवेक कुमार यादव ने उच्च प्राथमिक विद्यालय में ग्रामीणों की समस्या सुनी। लोगों ने बताया कि राशन में गड़बड़ी हो रही है। कोटेदार ने कार्ड जमा कर रखे है। जांच पड़ताल करने पर राशन वितरण में अनियमितता पाई गई। जिसके बाद एसडीएम ने दुकान को तत्काल निलंबित कर दिया। दूसरी दुकानों से राशन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।