फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरिटेज अकादमी के प्रबंधन द्वारा दो टीचरों को निलंबित करने पर भड़के अभिभावक और छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हेरिटेज के दो शिक्षकों के निलंबन पर हंगामा
विज्ञापन


मोदीनगर। हेरिटेज अकादमी प्रबंधन की ओर से दो शिक्षकों के निलंबन और प्राचार्य के हस्ताक्षर अमान्य किए जाने के विरोध में शुक्रवार को अभिभावकों और छात्र-छात्राओं ने जमकर हंगामा किया और हाईवे जाम कर दिया। आधे घंटे लगे जाम में हाईवे पर करीब तीन किमी के दायरे में सैकड़ों गाड़ियां फंस गईं। तहसीलदार के नेतृत्व में प्राचार्य, प्रबंधन और अभिभावकों के बीच तीन घंटे बैठक चली। बाद में शिक्षकों का निलंबन वापस ले लिया गया।
विज्ञापन

हेरिटेज अकादमी प्रबंधन ने बृहस्पतिवार को बिना कारण दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया था। इतना ही नही प्रधानाचार्या के हस्ताक्षर भी अमान्य घोषित कर बिना कारण शुक्रवार को स्कूल बंद करने की सूचना अभिभावकों को भेज दी। इससे गुस्साए अभिभावक और छात्रों ने शुक्रवार को आधे घंटे तक हाईवे जाम कर दिया। अबूपुर गांव से गंगनहर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर नायब तहसीलदार और कोतवाल नीरज कुमार सिंह कॉलेज पहुंचे। वार्ता में स्कूल प्रबंधन के आश्वासन पर अभिभावकों ने जाम खोल दिया। स्कूल प्रबंधन की ओर से अविनाश गुप्ता व विकास गुप्ता, नायब तहसीलदार नीरज द्विवेदी, कोतवाल नीरज कुमार सिंह, प्रधानाचार्या अनीता वष्णेय, डॉ. पवन सिंघल, दिनेश सिंघल और मुकेश गर्ग आदि की एक बैठक हुई। बात नही बनने पर तहसीलदार उमाकांत तिवारी मौके पर पहुंच गए। तीन घंटे की मीटिंग के बाद स्कूल प्रबंधन ने दोनों शिक्षकों का निलंबन वापस ले लिया। तहसीलदार ने प्रबंधन को चेतावनी दी कि मौजूदा सत्र खत्म होने तक स्कूल के संचालन पर कोई हस्तक्षेप न करे। अगर हस्तक्षेप किया गया तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इस मौके पर नेपाल सिंह, अविनाश त्यागी, देवेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे। वहीं, कॉलेज प्रबंधन का आरोप है कि प्रबंधन पिछले तीन साल में तीन प्रधानाचार्यों को हटा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें