गुरुतेग बहादुर का शहीदी दिवस राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाए
मेरठ। सामाजिक संगठन कर्तव्य की ओर से शनिवार को गुरुतेग बहादुर के महान शहीदी को समर्पित खालसा कन्या इंटर कॉलेज थापर नगर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने गायन के द्वारा उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सरदार रणजीत सिंह जस्सल ने कहा कि गुरुतेग बहादुर की शहादत की तुलना संसार की किसी भी घटना के साथ नहीं की जा सकती। जस्सल ने केंद्र सरकार से मांग की है कि गुरुतेग बहादुर का शहीदी दिवस राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाना चाहिए। इस अवसर पर कवि डॉ. ईश्वर चंद गंभीर, सुदेश जख्मी ने रचनाएं सुनाईं। कॉलेज की प्रधानाचार्या मनु भारद्वाज ने कहा कि हमेशा सत्य की जीत हुई है। कार्यक्रम में डॉ. किरन सिंह, ओमप्रकाश यादव, मनमोहन सिंह, सुनील शर्मा, सरदार दविंद्र सिंह नंदा आदि मौजूद रहे।